LiveNewsNow

'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक रिलीज

'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक रिलीज

फिल्म 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस अल्लू अर्जुन की तारीफ तो कर रहे हैं, जब फिल्म रिलीज होगी तो वो अल्लू अर्जुन की एंट्री पर थिएटर में क्या खास करेंगे। एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया था। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिला था।

'पुष्पा' के 'सामी सामी' और 'ऊं अंटावा' गानों से लेकर 'पुष्पा, झुकेगा नहीं...' जैसे गानों का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। तभी से फैंस 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इससे अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है।

Pushpa 2 की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू हुई। सिनेमेटोग्राफर Miroslaw Kuba Brozek ने 'पुष्पा: द रूल' यानी 'पुष्पा 2' से Allu Arjun की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अल्लू अर्जुन का लुक बेहद इंटेंस लग रहा है। इसे शेयर करते हुए कूबा ब्रोजेक ने लिखा है, 'एडवेंचर शुरू हो चुका है। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन का शुक्रिया। पुष्पा द रूल।'

Related News...
Scroll to Top