
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा इस साल यानी 2023 में चंद्रयान-3 और फिर तुरंत बाद सूर्य मिशन आदित्य-L1 को लॉन्च किया गया। हालांकि, इसरो की सफलता यही नहीं थमी है और अब मानवयुक्त अतिरक्ष मिशन गगनयान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए परीक्षण के चरण में सबसे पहले टेस्ट व्हीकल डेवेलपमेंट फ्लाइट (TV-D1) को इस शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्च किया जाना है। TV-D1 का यह प्रक्षेपण फिलहाल मानवरहित होगा जो कि गगनयान 1 मिशन 2024 की दिशा में पहला कदम है। अगले वर्ष गगनयान 2 मिशन भी लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद भी इसरो के कई और मिशन वर्ष 2024 और इसके बाद 2025 में शुरू किए जाने हैं