
Rashifal 12 February 2022 वृषभ राशि: इस राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। किसी काम में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
12 फरवरी को जया एकादशी (Jaya Ekadashi) व्रत रखा जाएगा। ये दिन कई राशि वालों के लिए खास होने वाला है। लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो ये शनिवार 5 राशि वालों के लिए सबसे खास रहेगा। इन राशि के लोगों को धन प्राप्ति होने के प्रबल आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा कुछ राशियों के लोगों के लिए ये दिन परेशानी भरा साबित हो सकता है। जानिए 12 फरवरी 2022 का अपना दैनिक राशिफल मेष से लेकर मीन तक।
12 फरवरी 2022 राशिफल मेष से लेकर मीन तक
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये दिन काफी खुशनुमा साबित हो सकता है। आपके अंदर भरपूर मात्रा में आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। सैलरी बढ़ सकती है। बॉस आपके काम की जमकर तारीख करेंगे।
वृषभ राशि: इस राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। किसी काम में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सतर्क रहें।
कर्क राशि: आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए ये दिन शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने रोग से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। सेहत का ध्यान रखें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
कन्या राशि: आपको दैनिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शरीर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा रहेगी।
तुला राशि: धन लाभ के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। मेहनत का आपको उचित फल प्राप्त होगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति होने के आसार हैं। कार्यस्थल पर दुश्मनों से सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि: किसी दोस्त के जरिए धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी फैसले आपके पक्ष में आएंगे।
धनु राशि: स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सतर्क रहें। यात्रा से धन हानि होने के योग बन रहे हैं। किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
मकर राशि: धन हानि होने की संभावना है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। व्यापारियों के लिए ये दिन परेशानी भरा साबित हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
कुंभ राशि: मेहनत का आपको पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। आपको वित्तीय लाभ मिल सकता है। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि: आप परिवार वालों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएंगे। आपके करीबी संबंधों में मजबूती आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। घर परिवार में किसी की अचानक से तबीयत खराब हो सकती है।