-1654074019132.jpg)
इस साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हमें छोड़कर गए हैं। वहीं म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए तो ये साल बहुत ज्यादा खराब रहा है। हमेशा अपने गाने और म्यूजिक से सबका दिल जीतने वाले म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज इस साल अपने फैंस को रुला कर चले गए। वैसे भले ही वे आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाने और उनकी यादें हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। तो बताते हैं आपको इस साल हमने अब तक म्यूजिक इंडस्ट्री के किन स्टार्स को खोया है। इस लिस्ट में लता मंगेशकर से लेकर बप्पी लहरी तक शामिल हैं।
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर केके जिन्होंने अपने करियर में कई हिट बॉलीवुड गाने दिए हैं उनका मंगलवार को देर रात निधन हो गया। केके का कोलकाता में परफॉर्मेंस था जहां उन्होंने पूरी परफॉर्मेंस भी दी, लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
लता मंगेशकर
देश की स्वर कोकिला कही जाने वालीं लता मंगेशकर 6 फरवरी को हमें छोड़कर चली गई थीं। लता मंगेशकर को कोविड और निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। कई दिनों तक वह अस्पताल में भर्ती रही थीं। हालांकि डॉक्टर्स का कहना था कि उनकी हालत में सुधार आ रहा है, लेकिन फिर उनकी तबीयत और बिगड़ गई और फिर एक दिन वह हम सभी को छोड़कर चली गईं।
6बप्पी लहरी
लता मंगेशकर के निधन के कुछ दिन बाद म्यूजिक इंडस्ट्री के डिस्को किंग कहने जाने वाले बप्पी लहरी का निधन 16 फरवरी को हो गया था। काफी समय से बप्पी की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन फिर हालत थोड़ी बेहतर होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन घर पहुंचने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी और उन्हें दोबारा अस्पताल भर्ती किया गया। इसके बाद 16 फरवरी को उनके निधन की खबर आई।