LiveNewsNow

Weekly Horoscope - इन 5 राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह खुशियों से भरा

Weekly Horoscope - इन 5 राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह खुशियों से भरा

इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम और किसकी किस्मत का खुलेगा ताला, जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): 

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको कुछ अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके कारोबार में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके काम सरलता से पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को किसी की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। इस अवधि में संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से घर में वाद विवाद हो सकता है। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आपको किसी पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।

 शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 11 शुभ दिन: सोमवार 

 

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): 

आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से माता-पिता के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। हो सके तो इस अवधि में आप उनके लिए भी समय निकालें। सप्ताह के अंत में आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। कामकाज की बात करें तो प्रॉपर्टी, ट्रांसपोर्ट आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ राहत भरा साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह 7 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस अवधि में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है, आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, उतनी ही जल्दी आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। खानपान में ज्यादा गड़बड़ी करने से बचें। 

शुभ रंग: क्रीम शुभ अंक: 4 शुभ दिन: शुक्रवार

 

मिथुन (मई 20 से जून 20): 

ग्रहों की बदली हुई चाल का सकारात्मक प्रभाव इस अवधि में आपको देखने को मिल सकता है। कम प्रयास में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सबसे पहले बात करते हैं नौकरीपेशा जातकों की, आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। इस दौरान आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। वहीं दूसरी ओर इस दौरान जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको बहुत ही सूझबूझ और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 10 शुभ दिन: मंगलवार

 

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): 
कर्क राशि वालों को इस हफ्ते मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। एक ओर जहां यह समय आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। वहीं दूसरी ओर आप अपनी मेहनत आत्मविश्वास और सकारात्मकता के बल पर सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। खुदरा व्यापारियों को इस हफ्ते बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। इस दौरान माता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो इस दौरान आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। 

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 4 शुभ दिन: बुधवार 

 

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता या पिता के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू तनाव का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप चाहकर भी अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। इस तरह की परिस्थितियों में आपको बहुत ही धैर्य और हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के फैसले आप जल्दबाजी में न लें। आपको अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह लेकर ही इस तरह के निर्णय लेने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 2 शुभ दिन: गहरा नीला

 

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): 
दफ्तर में इस दौरान जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको ज्यादा आनाकानी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उसने ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस अवधि में उच्च अधिकारियों के साथ भी आपको टकराव और अनबन से बचने की जरूरत है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। ग्राहकों को लुभाने के लिए आप कुछ नए ऑफर्स और डील्स लेकर आ सकते हैं। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से धन कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप गठिया के रोगी है तो इस अवधि में आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है। आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2 शुभ दिन: सोमवार

 

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। इस दौरान आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। व्यस्त रहने के कारण इस दौरान आप अपनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। 

शुभ रंग: चमकीला सफेद शुभ अंक: 25 शुभ दिन: मंगलवार 

 

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): 

पारिवारिक जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी। इस अवधि में कोई पुराना मामला उभरने से घर में वाद विवाद होने के आसार है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप घर में बड़े हैं तो अपने फैसले जल्दबाजी में न लें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए इस दौरान विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इसके अलावा प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा कोई मामला भी सुलझने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बेहद भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यात्रा करते समय कोई भी लापरवाही न करें। 

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 15 शुभ दिन: रविवार

 

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे और अपने सभी काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे। इस अवधि में बॉस के साथ आपका तालमेल कुछ बेहतर हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया आपकी प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इस दौरान आपके जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि छोटी सी भी परेशानी होती है तो उसे अनदेखा न करें। 

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 22 शुभ दिन: शनिवार

 

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह के चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों की तरफ से भी प्रेशर बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें और ध्यानपूर्वक अपने सभी काम पूरे करें। व्यापारियों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो वाद-विवाद से दूर हैं अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान कारोबार में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचें। आपको अपनों की खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह समय औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। हृदय से संबंधित बीमारी वालों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। 

शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 10 शुभ दिन: सोमवार 

 

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापारी है तो इस अवधि में आप कारोबार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आपके किसी नए कार्य की शुरुआत में बाधाएं आ रही है तो आपको कुछ अनुभवी लोगों की मदद मिल सकती है और आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि फाइनेंस की प्लानिंग आपको बहुत ही समझदारी से करने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार है। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो इस अवधि में उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके बीच की दूरियां कम होंगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। 

शुभ रंग: गहरा नीला शुभ अंक: 11 शुभ दिन: मंगलवार 

 

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो इस दौरान आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपको लंबी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बेहद यादगार साबित होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है। 

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 9 शुभ दिन: गुरुवार

Related News...
Scroll to Top