भारत-बांग्लादेश संबंध: खुफिया युद्ध, जल कूटनीति और ढाका की नई सरकार की चुनौतियां

15 अगस्त की उस रात, जब भारत अपनी स्वतंत्रता का उत्सव मना रहा था, ढाका से बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाली ‘सीक्रेट फ्लाइट’ TG 322 में आखिर कौन सवार था? रॉ (RAW) प्रमुख के ढाका दौरे के तुरंत बाद बांग्लादेशी खुफिया एजेंसी DGFI के छह वरिष्ठ अधिकारियों का अचानक इस्लामाबाद के करीब जाना क्या किसी बड़े ब्लूप्रिंट की ओर इशारा करता है? क्या 1971 के हार का बदला लेने के लिए कोई नई साजिश रची जा रही है? एक तरफ बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान नई दिल्ली के सामने सहयोग की गुहार लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके जनरल पाकिस्तान में भारत विरोधी रणनीतियों को हवा दे रहे हैं। आखिर ढाका, दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच यह लुका-छिपी क्यों चल रही है? क्या बांग्लादेश को अंदाजा है कि भारत अपनी जल कूटनीति के जरिए उसे एक झटके में संकट में डाल सकता है? 2026 में समाप्त होने वाली गंगा जल संधि का वह रहस्य क्या है, जिसने तारिक रहमान की सरकार की नींद उड़ा दी है?

आज हम किसी फिल्मी कहानी की नहीं, बल्कि उस खौफनाक भू-राजनीतिक हकीकत की बात कर रहे हैं जो भारत की पूर्वी सीमा पर आकार ले रही है। समाचारों में जो दिखता है वह केवल सतह है, लेकिन पर्दे के पीछे रॉ (RAW), आईएसआई (ISI) और डीजीएफआई (DGFI) के बीच एक बेरहम ‘शैडो वॉर’ छिड़ा हुआ है। इस कहानी की शुरुआत 15 अगस्त 2026 की उस रहस्यमयी रात से होती है जब ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में अजीब सी हलचल थी। थाई एयरवेज की फ्लाइट TG 322 ने जब उड़ान भरी, तो भारतीय खुफिया ग्रिड पर खतरे की घंटियां बज उठीं। इस विमान में बांग्लादेशी मिलिट्री इंटेलिजेंस के छह आला अधिकारी सवार थे।

कर्नल मगफुज-उल-बारी के नेतृत्व में विंग कमांडर इमरुल कैस, मोहिउद्दीन मोहम्मद आसिफ, स्क्वाड्रन लीडर रेहान मोहम्मद चौधरी, मुराद हुसैन तुषार और खंडोकर अरिफुल इस्लाम—ये नाम उस गुप्त मिशन के सिपाही थे जिसका अंतिम पड़ाव पाकिस्तान था। यह कोई सामान्य यात्रा नहीं थी; इसकी पटकथा ठीक उसी समय लिखी गई जब भारतीय खुफिया प्रमुख का ढाका दौरा समाप्त हुआ था। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इत्तेफाक नहीं होते, यह अगस्त 2024 में शेख हसीना के पतन के बाद बिछाई गई बिसात की एक चाल थी। अब सवाल यह है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा से पहले आईएसआई और ढाका के बीच क्या खिचड़ी पक रही है?

सत्ता का शून्य और बदलती राजनीतिक दिशा

इस चक्रव्यूह को समझने के लिए अगस्त 2024 की घटनाओं को याद करना होगा, जब छात्र आंदोलनों के कारण शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। लेकिन उनके कार्यकाल में बांग्लादेश की विदेश नीति पूरी तरह बदल गई। यूनुस प्रशासन ने उन कट्टरपंथी ताकतों को फिर से सक्रिय होने का मौका दिया जिन्हें हसीना ने दबाकर रखा था। जमात-ए-इस्लामी और पाकिस्तान समर्थक गुट फिर से मजबूत हुए और चीन के साथ गुप्त समझौते बढ़ने लगे। 2026 की शुरुआत में हुए चुनावों के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सत्ता में लौटी। लंबे समय से निर्वासन में रह रहे तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बने।

रहमान के सत्ता संभालते ही सेना और खुफिया एजेंसी के ढांचे में बड़े बदलाव किए गए। अप्रैल 2026 में डीजीएफआई के नए महानिदेशक मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी ने सीधे इस्लामाबाद का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने भारत दौरे के दौरान एक कूटनीतिक संदेश देते हुए बांग्लादेशी हाई कमिश्नर के डिनर का बहिष्कार कर दिया था। यह स्पष्ट संकेत था कि बांग्लादेश अब भारत के प्रभाव से बाहर निकलकर पाकिस्तान और चीन के खेमे में जाने को तैयार है।

रॉ का पलटवार और रणनीतिक घेराबंदी

क्या भारत इस खेल को चुपचाप देख रहा है? बिल्कुल नहीं। भारत ने भी आक्रामक तरीके से अपना ‘शैडो वॉर’ शुरू कर दिया है। रॉ (RAW) जानती है कि पाकिस्तान 1971 का बदला लेने के लिए बांग्लादेश की जमीन का उपयोग पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, त्रिपुरा) में अशांति फैलाने के लिए कर सकता है। रॉ चीफ का ढाका दौरा एक स्पष्ट अल्टीमेटम था। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि बांग्लादेश की धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हुआ, तो परिणाम ढाका के लिए विनाशकारी होंगे।

भारत अतीत की गलतियों को नहीं दोहराना चाहता। रॉ इस समय दो मोर्चों पर सक्रिय है: पहला, टैक्टिकल इंटेलिजेंस। इसके तहत उन अधिकारियों की निगरानी की जा रही है जो बैंकॉक के रास्ते इस्लामाबाद गए हैं। भारत यह पता लगा रहा है कि क्या ड्रोन तकनीक या हथियारों की कोई खेप चटगांव के रास्ते म्यांमार के बागियों तक पहुंचाने की योजना है। दूसरा मोर्चा है स्ट्रैटेजिक पेनिट्रेशन। भारत ने बीएनपी के भीतर उन नेताओं से संपर्क साधा है जो जानते हैं कि पाकिस्तान के साथ जाने का मतलब आर्थिक बर्बादी है।

भूगोल की अनिवार्यता और कूटनीतिक धैर्य

सवाल उठता है कि भारत तारिक रहमान को ब्रिक्स और बिम्सटेक जैसे मंचों पर क्यों बुला रहा है? ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी संबंधों में सुधार की बात क्यों कर रहे हैं?

यहीं पर एक महाशक्ति की रणनीतिक सोच काम आती है। कूटनीति भावनाओं से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों और भूगोल से चलती है। यह भारत की मजबूरी नहीं, बल्कि ‘कैलकुलेटेड एंगेजमेंट’ है। हम इतिहास बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी और भूगोल नहीं। भारत की 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश से सटी है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।

सबसे बड़ा खतरा ‘चिकन नेक’ या सिलीगुड़ी कॉरिडोर को लेकर है। यदि बांग्लादेश पूरी तरह चीन और पाकिस्तान के प्रभाव में चला जाता है, तो यह भारत की अखंडता के लिए खतरा होगा। भारत बांग्लादेश को दूसरा मालदीव नहीं बनने देना चाहता। भारत की नीति स्पष्ट है: दुश्मन को धमकाने के बजाय उसे अपने आर्थिक प्रभाव में बांध कर रखो।

शेख हसीना का कार्ड और जल कूटनीति

आर्थिक और ढांचागत निर्भरता एक और बड़ा कारण है। भारत ने पूर्वोत्तर तक पहुंच के लिए जो ट्रांजिट नेटवर्क बनाया है, उसे चालू रखना जरूरी है। तारिक रहमान को साथ रखना भारत के रणनीतिक हित में है। लेकिन भारत के पास शेख हसीना का ‘ट्रम्प कार्ड’ भी मौजूद है। ढाका उनकी वापसी और फांसी की मांग कर रहा है, लेकिन भारत उन्हें कभी वापस नहीं भेजेगा। वह रहमान की सरकार के लिए एक मनोवैज्ञानिक दबाव का जरिया हैं।

हसीना की दिल्ली में मौजूदगी रहमान को डराती है कि यदि उन्होंने लक्ष्मण रेखा लांघी, तो भारत फिर से वहां राजनीतिक तूफान खड़ा कर सकता है। भारत यह संदेश दे रहा है कि सत्ता की असली चाबी अभी भी दिल्ली के पास है।

प्रोफेसर अहसान उल्लाह के शोध के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को बांग्लादेश ‘कम विकसित देशों’ (LDC) की श्रेणी से बाहर हो जाएगा। यह उसके कपड़ा उद्योग के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि ड्यूटी-फ्री एक्सपोर्ट की सुविधा खत्म हो जाएगी। अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए रहमान को भारत के विशाल बाजार और बिजली की जरूरत पड़ेगी।

यहीं पर भारत का ब्रह्मास्त्र ‘जल कूटनीति’ सामने आता है। भारत और बांग्लादेश के बीच 54 नदियां साझा होती हैं। 1996 की गंगा जल संधि 2026 में समाप्त हो रही है। यदि भारत ने इसे रिन्यू नहीं किया या शर्तें कड़ी कर दीं, तो बांग्लादेश बूंद-बूंद को तरस जाएगा। पाकिस्तान या चीन उसे पानी नहीं दे सकते।

नया भारत और आधुनिक चाणक्य नीति

यही कारण है कि जब पीएम मोदी ने रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया, तो ढाका में बेचैनी बढ़ गई। यह आमंत्रण बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में दिया गया है, जो एक शानदार चाल है। इस वैश्विक मंच के न्योते को ठुकराना रहमान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ने जैसा होगा।

भारत इस समय ‘माइंड गेम्स’ खेल रहा है। एक तरफ मधुर कूटनीतिक भाषा है, तो दूसरी तरफ सख्त कार्रवाई। भारत ने बांग्लादेशी अपराधियों को सौंपने से इनकार कर कूटनीतिक सौदेबाजी तेज कर दी है।

इस अदृश्य युद्ध का क्लाइमैक्स करीब है। तारिक रहमान का भारत आना लगभग तय है। दिल्ली के बंद कमरों में भारत एक सख्त लक्ष्मण रेखा खींचेगा।

इस रेखा के एक तरफ आर्थिक पैकेज, जल संधि और स्थिर सरकार होगी, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान का साथ देने पर पूर्ण आर्थिक और राजनीतिक विनाश। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने सहयोगियों को नहीं छोड़ता, लेकिन दुश्मनों को भी नहीं बख्शता।

पाकिस्तान से हाथ मिलाना बांग्लादेश के लिए आत्मघाती साबित होगा। भारत की विदेश नीति अब सिर्फ प्रतिक्रियात्मक नहीं, बल्कि ‘प्रो-एक्टिव’ है।

यह नए भारत की चाणक्य नीति है जहां युद्ध गोलियों से नहीं, बल्कि खुफिया फाइलों और पानी की संधियों से जीता जाता है। सितंबर का महीना तय करेगा कि दक्षिण एशिया में शांति का उदय होगा या एक नया शीत युद्ध शुरू होगा। भारत तैयार है, अब फैसला ढाका को करना है।

Share This Article
Leave a Comment