रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और तभी से रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। दो हफ्तों से भी कम समय में इस फिल्म ने भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड यह तेजी से 1500 करोड़ के करीब पहुंच रही है। अब नजरें 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार की कमाई और ऑक्यूपेंसी पर हैं।
13वें दिन की कमाई
13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन करीब 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि सोमवार को यह आंकड़ा 25.30 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही 13 दिनों में फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1077.41 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘धुरंधर 2’ का 14वें दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 14वें दिन ही बड़ा इतिहास रच दिया। सैकनिल्क के मुताबिक, यह फिल्म 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
अगर 14वें दिन की कमाई की बात करें, तो शाम 6 बजे तक फिल्म करीब 13.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
णवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसकी कुल ओवरसीज कमाई 358 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
इस प्रदर्शन के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बढ़कर करीब 1435.41 करोड़ रुपये हो गया है और अब यह तेजी से 1500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
फिल्म के बारे में
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। जहां पहली फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ की कमाई की थी, वहीं इसका दूसरा भाग उससे भी आगे निकल गया है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह ‘दंगल’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है।





