भारत का घातक ‘वायु अस्त्र-1’ उड़ाएगा पाकिस्तान के होश, लाहौर और मुरीदके अब सीधे निशाने पर

परिचय: दुश्मनों के अंत की शुरुआत

सावधान पाकिस्तान! वह समय बीत चुका है जब सीमा पार से होने वाली कायराना हरकतों पर भारत सिर्फ कड़े शब्दों में निंदा करता था। यह ‘नया भारत’ है, जो न केवल घर में घुसकर मारना जानता है, बल्कि अब हमने वह तकनीक विकसित कर ली है कि तुम्हें मिट्टी में मिलाने के लिए हमें सीमा लांघने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वह खौफनाक रात शायद तुम भूले नहीं होगे, जब भारतीय जांबाजों ने बिना सीमा पार किए तुम्हारे अहंकार को चकनाचूर कर दिया था। उस हार के बाद गिड़गिड़ाते हुए मांगी गई सीजफायर की भीख ने लगा था कि तुम्हें सुधार दिया होगा, लेकिन फितरत नहीं बदली। इसलिए, भारत ने अब एक ऐसा ‘अस्त्र’ तैयार किया है जो 100 किलोमीटर की दूरी से ही तुम्हारे आतंकी अड्डों और नापाक मंसूबों को ‘वन शॉट डन’ अंदाज में भस्म कर देगा।

यह कोई साधारण हथियार नहीं है, यह है ‘वायु अस्त्र-1’। एक ऐसा अदृश्य शिकारी ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ (Loitering Munition), जो आसमान में मंडराते हुए तुम्हारे डर को सूंघेगा और बिजली की तेजी से गिरकर सब कुछ राख कर देगा। इसके परीक्षण की खबर मात्र से इस्लामाबाद और कराची में हड़कंप है, क्योंकि मौत का यह नया पैगाम अब सीधे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात होने जा रहा है।

वायु अस्त्र-1: ‘मेक इन इंडिया’ की स्वदेशी ताकत

पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ाने वाला यह करिश्मा पुणे की डिफेंस टेक दिग्गज कंपनी ‘निबे लिमिटेड’ ने किया है। भारतीय सेना के लिए तैयार इस ‘किलर ड्रोन’ यानी वायु अस्त्र-1 का पहला टेक्निकल ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। यह ट्रायल पोखरण के तपते रेगिस्तान से लेकर उत्तराखंड के जोशीमठ की हाड़ कंपा देने वाली ऊंचाइयों तक, हर कठिन परिस्थिति में किया गया और यह हर मोर्चे पर खरा उतरा है।

हैरान करने वाली बात यह है कि 14,000 फीट की ऊंचाई पर, जहां ऑक्सीजन की कमी होती है, वहां भी यह सिस्टम 90 मिनट तक लगातार उड़ने की क्षमता (Endurance) रखता है। इंफ्रारेड टार्गेटिंग से लैस यह शिकारी दिन के साथ-साथ रात के अंधेरे में भी तुम्हारे एंटी-आर्मर ठिकानों को सटीकता से नष्ट कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ‘अबाउट, अटैक और री-अटैक’ क्षमता है, यानी यह लक्ष्य को दोबारा निशाना बनाने में भी सक्षम है।

सटीकता का नया नाम: 1 मीटर का अचूक निशाना

वायु अस्त्र-1 की मारक क्षमता पाकिस्तानी जनरलों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। एंटी-पर्सनल स्ट्राइक मिशन के दौरान इसने 100 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को ‘पिनपॉइंट एक्यूरेसी’ के साथ तबाह कर दिया। इसकी सटीकता का अंदाजा इस बात से लगाइए कि इसका CEP (Circular Error Probable) 1 मीटर से भी कम दर्ज किया गया।

इसका सीधा मतलब यह है कि अगर बहावलपुर के जैश मुख्यालय या मुरीदके के लश्कर कैंप में कोई आतंकी एक संकरी जगह में भी छिपा है, तो वायु अस्त्र-1 सीधे उसी पर गिरेगा। बिना किसी ‘कोलैटरल डैमेज’ के, सीधा खात्मा! अब सोचिए कि हमारी सीमा से 100 किमी के दायरे में आने वाले पाकिस्तानी इलाकों का क्या हाल होगा।

लाहौर, सियालकोट और मुरीदके: सब निशाने पर

पाकिस्तान को अब सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि यह 100 किलोमीटर की रेंज उसके लिए काल का फरमान है। राजस्थान और गुजरात सीमा से सटे सिंध प्रांत के इलाके, जहां आतंकी साजिशें रची जाती हैं, अब भारत की सीधी जद में हैं। थारपारकर और मीरपुर खास जैसे शहर अब बस एक बटन की दूरी पर हैं।

पंजाब प्रांत, जो पाकिस्तान की सत्ता का केंद्र है, वहां का खौफ और भी गहरा है। सीमा से 100 किमी के भीतर आने वाले सैन्य ठिकाने, एयरबेस और घनी आबादी वाले शहर अब वायु अस्त्र-1 के रेडार पर हैं। बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने, जिन्हें पहले भी निशाना बनाया गया था, अब फिर से हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

सबसे बड़ी चिंता लाहौर और सियालकोट जैसे शहरों के लिए है। ये न केवल व्यापारिक केंद्र हैं बल्कि सैन्य शक्ति के गढ़ भी हैं। लाहौर जो सीमा के बिल्कुल पास है और सियालकोट जो एक बड़ा मिलिट्री हब है, दोनों अब वायु अस्त्र-1 के लिए ‘आसान शिकार’ बन चुके हैं। एक छोटी सी गलती और वायु अस्त्र-1 इन्हें ‘वन शॉट डन’ शैली में मटियामेट कर देगा।

पीओके के आतंकी कैंपों का सफाया तय

पीओके (PoK) में छिपे आतंकी अब खुद को सुरक्षित न समझें। गुलपुर, कोटली, बरनाला और सरजाल जैसे इलाकों में चल रहे ट्रेनिंग कैंप अब इस हथियार की पहुंच में हैं। अब हमारी सेना को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए वहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जोशीमठ जैसी पहाड़ियों से उड़ान भरकर वायु अस्त्र-1 सीधे इन कैंपों पर महाकाल बनकर बरसेगा।

इस ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ की ताकत इसकी कम लागत और उच्च सटीकता है। पाकिस्तान के पास इसे रोकने का कोई प्रभावी उपाय नहीं है। इसे रोकने के लिए दागी गई मिसाइल इसकी कीमत से सैकड़ों गुना महंगी होगी, और अगर नहीं रोका तो यह अकेले ही पूरे सैन्य ठिकाने को ध्वस्त करने का दम रखता है। यह ‘नवे भारत’ की युद्धनीति का वह ब्रह्मास्त्र है जिसका सामना करना मुमकिन नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment